कारोबार

अडानी की कंपनियों में धड़ाधड़ पैसे लगा रही है अमेरिका की ये कंपनी

अडानी ग्रुप के लिए अच्छी खबर है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद भी अडानी पर निवेशकों का भरोसा कायम है जिसके चलते कंपनियां अडानी की कंपनियों में धड़ाधड़ पैसा लगा रही हैं। हाल ही में यूएस बेस्ड इन्वेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी ग्रुप की कंपनी में बंपर निवेश किया और डील साइन की है।

अमेरिकी फर्म GQG ने बल्क डील के जरिए अडानी पावर में 3.9 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है। GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट फंड और गोल्डमैन सैश GQG पार्टनर्स इंटरनेशनल ने अडानी पावर लिमिटेड में 4242 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

इस कंपनी ने भी बेची हिस्सेदारी
इस बीच प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग ने 1.2 फीसदी हिस्सेदारी बेची है. एक और प्रमोटर एफ्रो एशिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट्स ने डील में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी।

प्रमोटर ग्रुप इकाइयों ने एक साथ अडानी पावर में करीब 8.1 फीसदी हिस्सेदारी बेची है. जून 2023 तक वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग की कंपनी में 5% हिस्सेदारी थी और एफ्रो एशिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट्स की 6.88% हिस्सेदारी थी।

धड़ाधड़ अडानी में पैसा लगा रहा GQG
यूएस बेस्ड शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद GQG पार्टनर्स ने मार्केट सेंटीमेंट के खिलाफ जाकर अडानी के शेयरों में बंपर निवेश किया है. मार्च में इसने 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया था।

और अडानी एंटरप्राइजेज समेत चार अडानी कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी थी. तब से, अमेरिकी फर्म ने अडानी ग्रुप की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी काफी बढ़ा दी है। यह अडानी ग्रुप पर निवेशकों ऑर्डर फर्म का भरोसा दिखाता है।

कंपनी ने बढ़ाई हिस्सेदारी
जून में GQG ने अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ग्रीन एनर्जी में 8,265 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा हिस्सेदारी खरीदी है. जून 2023 तक GQG की अडानी एंटरप्राइजेज में 2.67% और अडानी ग्रीन एनर्जी में 3.5% हिस्सेदारी थी. जून में ही यूएस-बेस्ड निवेश फर्म ने अडानी ट्रांसमिशन में 1,676 करोड़ रुपये भी लगाए थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777