लाइफस्टाइल

टमाटर के दाम आसमान पर, ये सस्ती चीजें इसकी कमी को पूरा करेंगी

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में टमाटर के दाम आसमान पर पहुंचे हुए हैं. खाने का स्वाद बढ़ाने वाले टमाटर के बिना सब्जी को बना पाना बहुत मुश्किल है. लेकिन इसके बढ़े हुए दामों ने आम आदमी की जेब पर अच्छा खासा बोझ डाला हुआ है।

इमली बढ़ाएगी खटास
खाने पीने की चीजों में खटास लाने के लिए इमली का इस्तेमाल किया जाता है. मार्केट में आसानी से मिलने वाली इमली खाने में खटास को बरकरार रख सकती है. खास बात है कि इसका दाम भी कम है और ये चलती भी लंबी है. आप इसे स्टोर करके रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर जरा से पानी में मिलाकर इसका इस्तेमाल करें।

विनेगर
टमाटर खाने के लिए बनाए जाने वाली सब्जी या दूसरी चीजों में खटास लाता है. इसकी कमी को पूरा करने के लिए विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये सस्ता है और आसानी से मार्केट में मिल भी जाता है।

रंगत के लिए शिमला मिर्च
टमाटर खाने में खटास के अलावा उसकी रंगत भी बढ़ाता है. टमाटर से सब्जी में लाल रंगत आती है. आप सब्जी में लाल रंगत के लिए शिमला मिर्च को काटकर डाल सकते हैं. इसे डालने का एक फायदा ये भी है कि इससे सब्जी का स्वाद और बढ़ सकता है।

टोमेटो प्यूरी
वैसे आप सब्जी में महंगे टमाटर डालने के बजाय टोमेटो प्यूरी का यूज भी कर सकते हैं. ऑनलाइन या ग्रोसरी स्टोर पर मिलने वाली प्यूरी सब्जी का काफी हद तक स्वाद बढ़ा सकती है. साथ ही ये सब्जी में लाल रंगत भी लाती है।

कच्चा आम
गर्मी और मानसून के दौरान आम काफी खाया जाता है. सब्जी में खटास को कायम रखने के लिए आप इसमें कच्चा आम का टुकड़ा भी डाल सकते हैं. वैसे मार्केट में अमचूर भी मिलता है, लेकिन इसका इस्तेमाल कम ही करें।

 

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777