कारोबार

Share Market में सप्ताह के दूसरे दिन देखने को मिला उछाल

सप्ताह के दूसरे दिन की शुरुआत में शेयर बाजार की चाल तेज दिख रही है। मंगलवार की सुबह घरेलू शेयर बाजार में रौनक लौट रही है। स्टॉक मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मंगलवार की सुबह बैंक के शेरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है जिस कारण घरेलू शेयर बाजार की स्थिति भी अच्छी दिख रही है। आईटी स्टॉक्स भी मजबूत स्तिथि में पहुंचे हुए है। रिलायंस, एचडीएफसी बैंक जैसे शेयर मजबूत स्थिति में है जिस कारण बाजार हरे निशान पर है।

मंगलवार को शेयर बाजार की ओपनिंग की बात की जाए तो बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले हैं। पावरग्रिड, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, आईटीसी, एसबीआई, टाइटन और एनटीपीसी के शेयर कमाल की तेजी दिखा रहे है। ये सभी कंपनियों के शेयर टॉप गेनर में शामिल है।

वैश्विक बाजारों में सुधार से तीन दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी। बीएसई के 30 शेयरों वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 392.89 अंक उछलकर 66,559.82 पर पहुंच गया। निफ्टी 118 अंक चढ़कर 19,849.75 पर रहा।

एचडीएफसी बैंक के जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 16,811 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज करने की जानकारी देने के बाद उसके शेयर ने करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार किया। वहीं लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 593.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777