ज्योतिष

इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है दिसंबर का महीना, जानिए किसे रहना होगा सावधान

देखते ही देखते साल का 12वां महीना शुरू हो गया है। इस माह की शुरूआत उत्पन्ना एकादशी, प्रदोष व्रत, और खरमास से हो रही है। जिसके चलते दिसंबर का महीना शुभ होने वाला है। इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं।

ऐसे में ज्योतिषियों के मुताबिक मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना काफी शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए दिसंबर का महीना शुभ रहने वाला है और किन राशियों को इस महीने अधिक सावधान रहना होगा।

मेष राशि
दिसंबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए कई सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। इस दौरान न सिर्फ पारिवारिक जीवन बल्कि आपको करियर में भी आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। सभी कार्यों में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि
साल के आखिरी महीने में वृषभ राशि के जातकों के खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसलिए ध्यान से बचत करें, वरना बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना काफी चुनौतियों भरा हो सकता है। इस दौरान आसानी से काम में सफलता नहीं मिलेगी। कड़ी मेहनत करनी होगी और योजनाएं सफल नहीं होंगी। जिसकी वजह से मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा।

कर्क राशि
दिसंबर का महीना कर्क राशि के लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। करियर के मामले में संभल कर चलना होगा। धन के मामले में दिसंबर काफी शुभ होने वाला है। आर्थिक स्थिति सही रहने के साथ लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777