उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
अरब सागर से आई नमी ने बढ़ाई गर्मी, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में फिलहाल उमस वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से लोगों का पसीना छूट रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की आशंका से इंकार किया है। उत्तर प्रदेश में नहीं लेकिन देश के अन्य कुछ हिस्से में यह संभावना 25 मई तक बनी रहेगी।




