मनोरंजन

चैत्र रामनवमी पर होगा 24 घंटे अखंड पाठ, सीएम योगी के निर्देश

श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ के मंत्र अब यूपी के मंदिरो में गुंजेगी। जी हां यूपी सीएम योगी आदित्यनथ ने चैत्र रामनवमी के मौके पर सभी जनपदों में २४ घंटो का रामचरित मानस का अखंड पाठ करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अपने निर्देश में कहा है कि 5 अप्रैल को अखंड मानस पाठ का आयोजन होगा जिसकी पूर्णाहुति 6 अप्रैल को रामलला के सूर्य तिलक के साथ होगी। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों को ये निर्देश दिए है कि वे सभी अपने मंदिरो में रामनवमी की सारी तैयारी प्रारम्भ कर दें।

मुख्यमंत्री ने बैठक में वासंतिक नवरात्रि और श्रीरामनवमी की तैयारियों की समीक्षा की और ये निर्देश दिए है कि देवी के प्रमुख मंदिरों शक्तिपीठो में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना होगा। जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था चक-चौबंद कर लें।

बता दें कि सूर्य तिलक के लिए अयोध्या में पूरे देश से भक्तों का बड़ी संख्या में आना होगा। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी चक्र पूरे किये जाने चाहिए। गर्मी का मौसम के चलते श्रद्धालुओं को तेज धुप में खड़े होने के लिए भी उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके लिए जूट मैटिंग, सभी जगहों पर पानी की व्यवस्था, धुप से बचने के लिये टेंट की व्यवस्था कराइ जाए।

मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि सभी जगहों पर चैत्र नवरात्री पर बिना रुकावट 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। मंदिरों के पास अंडे मांस इत्यादि की दुकाने भी नहीं होनी चाहिए। साथ ही कही भी अवैध स्लाटरिंग नहीं होने चाहिए।

नवरात्री पर हर जिले, गांव, नगरों के मंदिरों में साफ़ सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए सफाई अभियान की व्यवस्था कराई जाए। सीएम योगी ने पुलिस को अपने आदेश में ये कहा है कि सभी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पेट्रोलिंग की बेहतर योजना लागू की जाए ताकि किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न फ़ैल सके।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777