पंजाब

स्कूल गई छात्रा नहीं लौटी घर, 20 घंटे बाद प्लाट में मिला शव, परिजनों का आरोप-जिंदा जलाया

जालंधर के अर्जुन नगर के पास एक 18 वर्षीय छात्रा का जला शव खाली प्लाट से बरामद हुआ है। छात्रा पिछले 20 घंटे से लापता थी। मृतका की पहचान रागिनी पुत्री किशोरी लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक रागिनी मंगलवार सुबह स्कूल गई थी। परिजन काम पर गए हुए थे। दोपहर 3:30 बजे रागिनी की मां घर पहुंची तो वह घर पर नहीं थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे रिश्तेदारों को उसके घर के पास वाले प्लाट में युवती का अधजला हुआ शव मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई है।

सुबह नौ बजे स्कूल गई थी रागिनी

युवती के पिता ने बताया कि बेटी मंगलवार सुबह 9 बजे स्कूल गई थी। उसके साथ उसकी सहेलियां भी थी। दोपहर में जब उसकी मां घर आई तो वह घर पर नहीं थी। उन्होंने रागिनी की सहेलियों से उसके बारे में पूछा तो पता चला कि स्कूल से वह उनके साथ आई ही नहीं थी।

रागिनी आदर्श नगर में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। परिवार ने कहा कि वह चिंता मुक्त थे, क्योंकि 4-5 लड़कियां एक साथ स्कूल जाती थी।

शाम तक परिजनों ने रागिनी को ढूंढा जब वह नहीं मिली तो देर रात थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने फोटो लाने को कहा था जिस पर परिवार ने कहा कि वह सुबह लाकर देंगे। सुबह उन्हें बच्ची की लाश मिली।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777