उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
आशियाना में नाला हुआ ओवरफ्लो, खुली अव्यस्था की पोल, सड़क पर भरा पानी
राजधानी में बुधवार को हुई जोरदार बारिश से शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। जोन 8 के किला मोहम्मदी सेक्टर एम और आशियाना में नाला ओवरफ्लो हो जाने से सड़कों पर पानी भर गया। नगर निगम की टीम ने पम्पिंग मशीनों से जल निकासी कराई। जोन 4 के अंबेडकर पार्क और ताज होटल के आस-पास भी जल जमाव हो गया। मौके पर मौजूद नगर निगम की टीम ने जलनिकासी कराई।



