ऑटोफ्लैश न्यूज

Tata Tiago NRG लॉन्च, स्पोर्टी लुक में आई नई क्रॉसओवर हैचबैक, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने भारत में अपनी नई क्रॉसओवर हैचबैक कार Tata Tiago NRG को लॉन्च कर दिया है। Tata Tiago NRG भारतीय कार बाजार में दो ट्रांसमिशन विकल्पों- MT और AMT के साथ उतारा गया है। टाटा टियागो एनआरजी के MT वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.57 लाख रुपए है। वहीं, AMT वर्जन की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपए से शुरू होती है।

सुरक्षा फीचर्स
Tiago NRG में सुरक्षा फीचर्स डुअल-फ्रंट एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा, फॉलो-मी लैंप शामिल है। बता दें, Tiago को Global NCAP टेस्ट में 4 Star Safety rating मिल चुकी है। इस कार को पहली बार भारत में अप्रैल 2016 में लॉन्च किया गया था। और तब से इसे तीन लाख से ज्यादा ग्राहक मिल चुके है।

टाटा मोटर्स का Tiago NRG कंपनी की लोकप्रिय हैचबैक टियागो पर आधारित एक क्रॉसओवर कार है। इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए है। कार के इंटीरियर और केबिन में भी अपडेट्स किया गया है। इससे नई Tata Tiago NRG का लुक बेहद स्पोर्टी नजर आता है।

4 कलर ऑप्शन में लॉन्च हुई कार
Tata Tiago NRG में काले रंग की रुफ दी गई है। इसमें चारों तरफ बॉडी क्लैडिंग और काले रंग में ORVM दिए गए है। कार का ग्राउंड क्लियरेंस 181 मिमी है। और यह 15 इंच के अलॉय व्हील्स से लैस है। वहीं, टूटी सड़कों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए इसमें डुअल पाथ सस्पेंशन को फिर से ट्यून किया गया है। Tiago NRG को 4 कलर ऑप्शन फॉरेस्टा ग्रीन, स्नो व्हाइट, फायर रेड और क्लाउडी ग्रे में उतारा गया है।

इंटरियर को बनाया दमदार
Tata Tiago NRG के कैबिन में एक रियर-व्यू कैमरा, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और 7 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है। जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड को सपोर्ट करती है। केबिन में चारकोल ब्लैक कलर थीम का इस्तेमाल किया गया है। Tata Tiago NRG 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन से लैस है। जो 85 बीएचपी की पॉवर देता है। कंपनी ने मैनुअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन दिए है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/