Sweet Kaise Banaen: Festive Season में घर आए Guests के लिए बनाएं ये 5 Easy Dessert Recipes, सब करेंगे तारीफ
सितंबर के महीने में कई पर्व और त्योहार आते हैं। जिस दौरान घर में पूजा-पाठ, सोलह श्रृंगार, मेहंदी, झूले और स्वादिष्ट पकवान आदि बनते हैं। वहीं महिलाएं घर आने वाले मेहमानों के लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाती हैं। ऐसे में अगर आप भी घर आने वाले मेहमानों को कुछ मीठा परोसना चाहती हैं, जोकि देखने में अच्छा, स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान हो, तो आप कुछ खास डेजर्ट ट्राई कर सकती हैं। वहीं इन डेजर्ट को बनाने के लिए आपको किचन में घंटों नहीं बिताना चाहिए।
इन डेजर्ट को बनाने के लिए दूध-दही, नारियल, मखाना और ड्राई फ्रूट्स जैसी सामान्य सामग्री से कई बेहद शानदार मिठाइयां तैयार की जा सकती है। ऐसे में अगर आप इन पारंपरिक डेजर्ट को थोड़ा मॉर्डन अंदाज देकर सर्व किया जाए, तो यह मिठाइयां किसी रेस्टोरेंट की डेजर्ट जैसी लग सकती हैं। मेहमानों को खिलाने के बाद भी वह भी आपकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
अगर आप भी पारंपरिक खीर को थोड़ा अलग अंदाज देना चाहती हैं, तो आप मखाना खीर बनाना चाहिए।
खीर बनाने के लिए मखाने को हल्का भूनकर दूध में पकने के लिए रखें।
इसमें स्वाद के मुताबिक इलायची, चीनी और केसर डालें।
ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर सजाएं।
इसके ऊपर से 2-3 धागे केसर के और पिस्ते की कतरन डालें।
अब खीर को अच्छे से ठंडा करके परोसें। यह मेहमानों को खूब पसंद आएगी।
नारियल ड्राई फ्रूट लड्डू
अगर आप भी कोई ऐसा डेजर्ट चाहती हैं, तो जिसको आप पहले से बनाकर रख लें। तो नारियल और ड्राई फ्रूट के लड्डू एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
नारियल, कटे हुए काजू-बादाम और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर लड्डू बनाएं।
इस लड्डुओं को छोटे आकार में बनाएं और लड्डू के ऊपर से पिस्ता या फिर नारियल की हल्की कोटिंग करें।
हरे रंग की थोटी सर्विंग प्लेट में इनको सजाने पर यह काफी अच्छे लगेंगे।
हर मेहमान के लिए अलग-अलग मिनी पेपर कप पर एक या दो छोटे लड्डू रखें। इससे सर्विस ज्यादा हाइजेनिक और एलिगेंट लगेगी।



