जन संसदसत्ता पक्ष

”स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार” का होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 29 एवं 30 दिसम्बर, 2017 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के अजर-अमर उद्घोष वाक्य ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’, के 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य आयोजन किया जायेगा तथा एक आकर्षक स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी।

Swaraj-1
Swaraj-1

आयोजन को लेकर राजभवन में राज्यपाल श्री राम नाईक की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय अग्रवाल, प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश अवस्थी, राज्यपाल की प्रमुख सचिव सुश्री जूथिका पाटणकर, निदेशक सूचना श्री अनुज कुमार झा तथा विशेष सचिव सूचना श्री आर0पी0 सिंह उपस्थित थे।

29 दिसम्बर, 2017 को लखनऊ में भाषण, गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा के छात्र-छात्रायें प्रतिभाग करेंगे। 30 दिसम्बर, 2017 को सचिवालय के तिलक हाॅल में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे तथा युवा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के उद्घोष ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’ विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता हेतु 29 राज्य विश्वविद्यालयों के 10 ग्रुप बनाये जायेंगे। प्रत्येक विश्वविद्यालय द्वारा स्वयं से सम्बद्ध शासकीय, अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में उक्त विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई जायेंगी।

1 2Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777