उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा पर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बोल– ‘कांवड़िए सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे-माफिया हैं’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एक तरफ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कांवड़ियों पर फूलों की बारिश कर रहे हैं और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष का कहना है कि कांवड़ियों के वेश में कई अराजक तत्व भी भीड़ में शामिल हैं।

अब पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाया है और कहा है कि भोले बाबा के भक्त इतने हिंसक कैसे हो सकते हैं? स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को कांवड़ियों की तुलना गुंडा-माफिया से करते हुए कहा कि वे सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे-माफिया हैं। स्वामी प्रसाद इस बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अपनी जनता पार्टी के प्रदेशस्तरीय बैठक में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘ये कांवड़िए नहीं हैं क्योंकि इन कांवड़ियों का अराध्य इतना भोला-भाला है कि लोग उसे भोले बाबा कहते हैं। तो भोले बाबा का जो भक्त है, वह इतना हिंसक कैसे हो सकता है। वह इतना बड़ा अपराधी कैसे हो सकता है। वह इतना बड़ा अराजक तत्व कैसे हो सकता है। कोई इतना बड़ा गुंडा-माफिया, अपराधी कैसे हो सता है। इसलिए ये सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडा-माफिया और अपराधी हैं। जो कांवड़ियों के भेष में पूरे प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं। कानून की धज्जियां उठा रहे हैं।’

वहीं स्वामी प्रसाद ने स्कूलों के विलय को लेकर कहा,  ‘वर्तमान में संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रहा है। इसे लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक चर्चा हुई। हमारी पार्टी की इकाई स्कूलों के मर्ज का विरोध कर रही है। साथ ही अपना विरोध जताने के लिए बाइक रैली निकाली जाएगी।’

भाजपा संरक्षित गुंडे-माफिया पूरे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ा रहे

मौर्य ने आगे कहा कि भाजपा संरक्षित गुंडे-माफिया पूरे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं हो रहा है जबकि एससी-एसटी या अल्पसंख्यक के किसी व्यक्ति से थोड़ी गलती हो जाए तो उस पर दर्जनों मुकदमे हो जाते हैं। घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777