कारोबार

Suzlon को नॉर्डिक एनर्जी से मिला 69 मेगावाट पवन ऊर्जा का ठेका

नयी दिल्ली – नवीकरणीय ऊर्जा समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी सुजलॉन को 69 मेगावाट का पवन ऊर्जा ठेका मिला है। उसे यह ठेका नॉर्डिक एनर्जी की भारतीय सहायक कंपनी से मिला है।

सुजलॉन ने एक बयान में कहा कि यह ऑर्डर नॉर्डिक एनर्जी की भारतीय सहायक कंपनी से मिला है। जो 69 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना के विकास के लिए है। कंपनी ने हालांकि ठेके की राशि के बारे में नहीं बताया।

सुजलॉन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे पी चलसानी ने कहा, हमें इस बात पर गर्व है कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विख्यात नॉर्डिक एनर्जी ने यूरोप के बाहर अपनी पहली पवन ऊर्जा परियोजना के लिए सुजलॉन पर भरोसा जताया है। यह परियोजना कर्नाटक में स्थित है और इसके 2024 में चालू होने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777