मनोरंजन

दिल का दौरा पड़ने के बाद Sushmita Sen ने पहली बार खुलकर की अपनी सेहत पर बात

मुंबई – सुष्मिता सेन ने लंबे ब्रेक के बाद 2020 में आर्या के साथ दमदार वापसी की। उन्होंने करोड़ों फैंस के दिल में एक बार फिर से अपनी जगह बनाई। लगातार आर्या के दो सुपरहिट सीजन के बाद अब वह जल्द ही आर्या के तीसरे पार्ट में दिखाईस देंगी। इस दौरान उन्होंने एक हार्ट सर्जरी भी कराई क्योंकि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा कि अबवह बेहतर हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही आर्या वेबसीरीज के तीसरे सीजन और अपनी नयी वेब सीरीज ताली को दर्शकों के सामने लेकर आएंगी। इस साल मार्च में दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में सेन की एंजियोप्लास्टी हुई थी।

सुष्मिता सेन (47) ने बुधवार रात सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक लाइव सत्र का आयोजन किया था, जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत की। इस दौरान एक प्रशंसक ने जब उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो सेन ने कहा कि वह बेहतर हैं।

बातचीत के दौरान सेन ने कहा, भगवान की कृपा से ठीक से भोजन कर रही हूं और जल्द स्वस्थ हो रही हूं। मैं यह कोशिश कर रही हूं कि ताली और आर्या 3 को जल्दी से आपके सामने कैसे लाया जाए। पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा कि वह भी आर्या के तीसरे संस्करण के प्रीमियर का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने जून में इस सीरीज की शूटिंग पूरी की थी।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777