मनोरंजन

सनी देओल की ‘गदर 2’ को पाकिस्तान से भी मिल रहा भर-भरकर प्यार

सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचाया हुआ है. फिल्म को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते पहले दिन से अच्छी कमाई कर रही इस फिल्म ने चौथे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है।

मंडे टेस्ट पास करने के बाद अब हर किसी को फिल्म के मंगलवार कलेक्शन का इंतजार है. हालांकि, फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान से भी भर-भरकर प्यार मिल रहा है. जिसपर अब सनी देओल का भी रिएक्शन सामने आ गया है।

सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ न सिर्फ लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है, बल्कि थिएटर्स में भी काफी धमाल मचा रही है. इसी बीच सोमवार को एक्टर ने आजादी का जश्न मनाते हुए अपनी फिल्म को प्रमोट किया. इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के लोगों को एक ही मिट्टी का बताया।

जितना प्यार साल 2001 में आई सनी देओल की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को मिला था, ठीक उसी तरह इसके दूसरा पार्ट यानी ‘गदर-2’ भी लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है. एक ओर जहां भारत में फिल्म को काफी प्यार मिला है। वहीं पाकिस्तान से भी इस फिल्म को भर-भरकर प्यार दिया जा रहा है।

बॉर्डर पार से फिल्म ‘गदर-2’ को मिल रहे प्यार पर सनी देओल का रिएक्शन वायरल हुआ है. एक्टर का कहना है कि, ‘प्यार चारों तरफ है और कोई किसी से नफरत नहीं करता है’. आगे एक्टर ने कहा कि, ‘हम कलाकार हैं, हम सबके हैं’, किसी एक के नहीं हैं।

क्या पहली ‘गदर’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी गदर-2?
‘गदर: एक प्रेम कथा’ की तरह ही ये सीक्वल भी लोगों के दिलों पर तो छा गया है, लेकिन कमाई के मामले में पहले पार्ट से कितना आगे निकल पाता है, ये जानने का सिर्फ मेकर्स ही नहीं, बल्कि लोगों को भी इंतजार है. हालांकि, चौथे दिन के कलेक्शन से पहले ही फिल्म को मिल रहा लोगों का प्यार देखकर ‘गदर-3’ की चर्चा भी शुरू हो गई हैं।

15 अगस्त से ठीक पहले रिलीज हुई ‘गदर-2’ को कमाई के मामले में इसका काफी फायदा हुआ है. हर दिन के साथ ही फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ता ही जा रहा है. बता दें कि, कमाई के मामले में सनी देओल की ‘गदर-2’ की टक्कर शाहरुख खान की ‘पठान’ के साथ बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777