पंजाब

धान खरीद को लेकर सीएम भगवंत मान के सख्त आदेश.

पंजाब में न किसान मंडी में रात काटेगा और न उसकी फसल.. मान सरकार इस फार्मूले पर काम करेगी। प्रदेश की मंडियों में धान की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने सभी जिलों के डीसी के साथ शुक्रवार को एक अहम बैठक की। बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में हुई है।

बैठक में कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। पंजाब में अब धान की खरीद के साथ ही लिफ्टिंग को भी यकीनी बनाया जाएगा। डीसी को रोजाना 7 से 8 मंडियों में जाकर खरीद का जायजा लेना होगा। त्योहारों से पहले फसल की खरीद पूरी होगी।

एक अक्तूबर से पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने मंडियों में धान की सुचारु खरीद के लिए राज्यभर में 1804 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं। फसल की तुरंत खरीद और उठान के लिए सरकार ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके अलावा मंडियों में भीड़भाड़ की स्थिति से बचने के लिए 364 अस्थायी मंडियां भी अधिसूचित की गई हैं।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा है कि पंजाब सरकार किसानों कोई परेशानी नहीं आने देगी। किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इस साल 184.45 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

हालांकि राज्य सरकार ने कुल 191 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के प्रबंध किए हैं। आरबीआई की तरफ से सीसीएल के रूप में 37,625.68 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं, जिससे किसानों को तुरंत उनकी फसल का भुगतान भी कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777