मनोरंजन
‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का तोड़ा रिकॉर्ड, दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनीं
मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ ने फिल्म एनिमल के रिकार्ड को तोड़ते दिया है और यह फिल्म हिंदी में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गयी है।
फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का डंका बजा रही है।




