कारोबार

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 224 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद, जानिए निफ्टी का हाल

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 223.86 अंक (0.28 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 81,207.17 अंक पर बंद हुआ। लगभग पूरे दिन गिरावट के बाद अंतिम एक घंटे में लिवाली तेज होने से प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 57.95 अंक यानी 0.23 प्रतिशत ऊपर 24,894.25 अंक पर रहा।

पिछले कारोबारी दिवस पर एक अक्टूबर को सेंसेक्स 716 अंक उछल गया था। ऑटो, रियलिटी और स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। धातु और सार्वजनिक बैंकों के समूहों में सबसे अधिक तेजी रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, निजी बैंक और एफएमसीजी समूहों की कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777