कारोबार

Stock Market Update: बाजार में तेजी का दौर जारी, सेंसेक्स, निफ्टी नई हाई पर बंद

मिले जुले ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में रैली जारी है। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स अपने नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। सेंसेक्‍स में 270 अंकों से ज्‍यादा तेजी है Sensex 274 अंक यानी 0.42 फीसदी बढ़कर 65,479.05 अंक पर बंद, निफ्टी 66.45 अंक यानी 0.34 फीसदी की मजबूती के साथ 19,389.00 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ। आज के कारोबार में ज्‍यादातर सेक्‍टर में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, ऑटो, फार्मा और रियल्‍टी समेत ज्‍यादातर इंडेक्‍स हरे निशान में हैं।

NIFTY के टॉप गेनर्स
NSE Nifty पर BAJFINANCE के शेयर 7.26 फीसदी के उछाल के साथ, BAJAJFINSV में 5.80 फीसदी, HEROMOTOCO में 4.80 फीसदी, TECHM में 2.37 फीसदी की SUNPHARMA में 1.97 में बढ़त देखने को मिल रही है।

NIFTY पर इन शेयरों में दिखी टूट
NSE Nifty पर EICHERMOT में 6.21 फीसदी, BHARTIARTL में 1.42 फीसदी, GRASIM में 1.27 फीसदी, AXISBANK में 1.10 फीसदी और RELIANCE में 1.02 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

भारतीय रुपया में बढ़त
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया पिछले बंद के मुकाबले मामूली रूप से 0.06 पैसे मजबूत होकर 82.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777