कारोबार

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, बीएसई ने किया दमदार प्रदर्शन, यहां हुई गिरावट

मुंबई। बैंकिंग और आईटी सेक्टरों में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 67.62 अंक की तेजी के साथ 81,274.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 95.22 अंक (0.12 प्रतिशत) की बढ़त में 81,302.39 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 22.30 अंक चढ़कर 24,916.55 अंक पर खुला।

खबर लिखे जाते समय यह भी 29.65 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 24,923.90 अंक पर था। बैंकिंग और आईटी के साथ वित्त और तेल एवं गैस समूहों की कंपनियों में लिवाली रही। वहीं, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, धातु और रियल्टी सेक्टरों में बिकवाली का जोर रहा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777