कारोबार

बाजार की बढ़त के साथ शुरूआत, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत हुए हैं। सेंसेक्स 270.39 अंक की बढ़त के साथ 66,626.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 69 अंक चढ़कर 19,748.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आज के कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी है. निफ्टी पर मीडिया इंडेक्स लाल निशान में दिख रहा हैं. जबकि बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, मेटल, फार्मा और रियल्‍टी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

LT, TATAMOTORS, HEROMOTOCO, TATACONSUM, ITC के शेयर हरें रंग में यानी बढ़त में है, वहीं SBILIFE, CIPLA, DIVISLAB, APOLLOHOSP, HINDALCO के शेयर लाल रंग में यानी कमजोर दिखाई पड़ रहे हैं। उतार चढ़ाव भरे बाजार में आज यानी 26 July 2023 कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं। ये शेयर आज बाजार में फोकस में रह सकते हैं। अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रख सकते हैं।

Tata Motors
टाटा मोटर्स का मुनाफा जून तिमाही में 3,300.65 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 4,950.97 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. टाटा मोटर्स की ब्रिटेन स्थित इकाई जगुआर लैंड रोवर और वाणिज्यिक वाहन कारोबार के बेहतर प्रदर्शन के चलते तिमाही नतीजे बेहतर रहे. कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 1,01,528.49 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 71,227.76 करोड़ रुपये थी।

L&T
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को देश और विदेश में बिजली पारेषण और वितरण खंड में 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये तक के ठेके मिले हैं. कंपनी का मुनाफा जून तिमाही में 36 फीसदी बढ़कर 3,116 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी के निदेशक मंडल ने 10,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की पुनर्खरीद योजना को भी मंजूरी दे दी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777