राष्ट्रीय

श्रीरामलला के दर्शन कर भावुक हुए सपा विधायक अभय सिंह, जोड़े हाथ-बहते रहे आंसू

श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए पूरी दुनिया से भक्तों के अयोध्या पहुँचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह श्रीराम मंदिर पहुंचे। श्रीरामलला के सम्मुख पहुँचते ही अभय सिंह बेहद भावुक हो गए।

उन्होंने रामलला की मूर्ति को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया और वहीं जड़वत खड़े हो गए। इस दौरान उनकी आँखों से लगातार आंसू बहते रहे। विधायक का गला रुंध गया और वो पूरी तरह श्रीरामलला की भक्ति में डूब गए।

गौरतलब है कि इसके पूर्व विधानसभा में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक रहे डॉक्टर मनोज पांडेय ने सपरिवार श्रीरामलला के दर्शन किये थे। आज अयोध्या में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777