साइबर संवाद

GBC 5.0 के लक्ष्य के करीब सोनभद्र, 33 परियोजनाओं के एमओयू से विकास को मिली नई रफ्तार

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 5.0 के तहत सोनभद्र 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। जिले में अब तक 33 परियोजनाओं के लिए 14,612 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू हो चुके हैं। शेष 5,388 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुसार, प्रमुख निवेश प्रस्तावों में अदानी समूह का पनौरा में 7,400 करोड़ रुपये का पीएसपी (पंप्ड स्टोरेज पावर) प्लांट और टिहरी हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) का बसुधारी में करीब 6,400 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। इन परियोजनाओं से जिले में ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय कारोबार को भी मिलेगा लाभ

प्रशासन के मुताबिक परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है। इनके क्रियान्वित होने से रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ परिवहन, निर्माण, स्थानीय कारोबार और सेवा क्षेत्र को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777