मनोरंजन

Chandu Champion की शूटिंग शुरू, Kartik Aaryan ने Kabir Khan के साथ शेयर की तस्वीर

‘भूल भुलैया’ की सफलता के बाद से बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का करियर ग्राफ एक नए स्तर पर पहुंच गया है। अभिनेता एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो रही हैं। कार्तिक की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने कुछ दिनों पहले ही 100 करोड़ की कमाई का आकंड़ा पार किया है।

इसी के साथ ये फिल्म इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ अभी भी बॉक्स ऑफिस अपना जादू बिखेर रही है। इन सब के बीच कार्तिक ने अपनी नई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी।

कार्तिक आर्यन ने 12 जुलाई को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर निर्देशक कबीर खान एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में, कबीर अपने हाथ में क्लैपर बोर्ड लेकर बैठे हुए हैं, जिसमें ‘चंदू चैंपियन’ के पहले टेक की जानकारी है।

कार्तिक उनके साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने कैप्शन में एक नोट लिखा और बताया कि ये उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण जर्नी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777