
वाशिंगट में अंधाधुंध गोलीबारी से सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा के उपनगर हैरी टॉड पार्क में गोलीबारी में सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम हुई गोलीबारी के समय पार्क में 100 से ज़्यादा लोग मौजूद थे।