कारोबार

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,400 अंक चढ़ा

मुंबई: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछल गया। सेंसेक्स की शुरुआत 1,133.53 अंक की बढ़त में 77,981.10 अंक पर हुई। कुछ ही देर में यह 78,270.42 अंक पर पहुंचकर 1,422.85 अंक ऊपर था। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 1,137.03 अंक (1.48 प्रतिशत) चढ़कर 77,984.60 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 321.15 अंक ऊपर 24,163.80 अंक पर खुला।

खबर लिखे जाते समय यह 341.80 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,184.45 अंक पर रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता दो दिन बाद फिर से शुरू हो सकती है, निवेशकों में उत्साह देखा गया जिससे अन्य एशियाई बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी लिवाली हावी रही।

आईटी, धातु, सार्वजनिक बैंकों, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक ऊपर थे। ऑटो, निजी बैंकों, एफएमसीजी, वित्त, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी फिलहाल एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स के शेयर प्रतिशत से अधिक की तेजी में हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777