कारोबार

दो सत्र से जारी भारी गिरावट के बाद तेजी …सेंसेक्स, निफ्टी में आया उछाल

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दो सत्र से जारी भारी गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। निचले स्तरों पर खरीदारी से बाजार में तेजी आई। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 259.31 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 84,925.59 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 64.65 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,904.30 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, ट्रेंट, आईटीसी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777