कारोबार

Sensex शुरूआती कारोबार में 65,000 के पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

मुंबई – घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 449 अंक से अधिक उछलकर 65,000 अंक के ऊपर पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 449.46 अंक की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 65,168.02 अंक पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 128.95 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 19,318 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स शेयरों में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, मारुति, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक में गिरावट रही। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 6,397.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777