कारोबार

शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स टूटकर बंद

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स टूटकर बंद हुए हैं। Sensex 299.48 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 66,384.78 अंक पर बंद, निफ्टी 72.65 अंक यानी 0.37 फीसदी की कमजोर के साथ 19,672.35 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ।

आज के कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में गिरावट रही. निफ्टी पर एफएमसीजी, बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, मेटल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. जबकि आटो, फार्मा और रियल्टी इंडेक्‍स हरे निशान में बंद हुए हैं।

NIFTY के टॉप गेनर्स
NSE Nifty पर INDUSINDBK के शेयर 1.96 फीसदी के उछाल के साथ, SBILIFE में 1.96 फीसदी, DRREDDY में 1.93 फीसदी, M&M में 1.54 फीसदी की ULTRACEMCO में 1.41 में बढ़त देखने को मिल रही है।

NIFTY पर इन शेयरों में दिखी टूट
NSE Nifty पर ITC में 4.30 फीसदी, KOTAKBANK में 3.88 फीसदी, TECHM में 3.10 फीसदी, RELIANCE में 2.00 फीसदी और BRITANNIA में 1.47 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

भारतीय रुपया में गिरावट
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया पिछले बंद के मुकाबले मामूली रूप से 0.13 पैसे गिरकर होकर 81.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777