राष्ट्रीय

बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने की कवायद, Ghaziabad में बदला स्कूलों का समय

गर्मी को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। यह नियम तुरंत लागू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाने के लिए लिया गया है। अभिभावक भी इस बदलाव से खुश हैं क्योंकि वे अपने बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित थे और पहले से ही समय बदलने की मांग कर रहे थे।

42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

सोमवार को गाजियाबाद में गर्मी बहुत ज्यादा थी और तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि, रात में चली तेज हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को गाजियाबाद में गरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी। इसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी का असर कम होगा।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का हाल बुरा

पूरे उत्तर प्रदेश में बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। सोमवार को बांदा जिला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस महीने का अब तक का रिकॉर्ड है। आगरा, प्रयागराज और हमीरपुर में भी तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहा। गर्मी के कारण सड़कों पर बहुत कम लोग दिख रहे हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

27 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के 27 जिलों में बादल गरजने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदांयू, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलते की संभावना है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777