जन संसदसत्ता पक्ष
SanghYukta भारत पर काम कर रहे हैं नीतीश
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ महायज्ञ में भाग लेने के कार्यक्रम पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुर्सी के मोह में नीतीश SanghYukta भारत बनाने पर काम कर रहे हैं। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है, ‘SanghYukta भारत की बात करने वाले नीतीश जी कुर्सी के लोभ-मोह और मोदी जी के डर से अब मोहन भागवत जी से मिलकर संघयुक्त भारत की पहल करेंगे।



