कारोबार
रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 87.30 पर
मुंबई। कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 87.30 पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में मंदी के डर और व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं के बीच अस्थिर घरेलू शेयर बाजारों ने निवेशकों की धारणा को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया।



