कारोबार

रुपए में आठ पैसे की गिरावट, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.40 पर रुपया

विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और मौजूदा तरलता घाटे के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरकर 87.40 पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिका द्वारा शुल्क लगाए जाने के कारण जारी अनिश्चितता ने वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल मचा दी है।

इसके अलावा, शुल्क अराजकता ने अमेरिकी डॉलर सूचकांक में अस्थिरता और अनिश्चितता पैदा कर दी है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 87.38 पर खुला और फिर 87.40 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777