मनोरंजन

‘RRR’ की रिलीज से पहले सिनेमाघर में लगवाई गईं कीलें

सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर दर्शकों में इतना क्रेज है। कि फिल्म की रिलीज से पहले ही सिनेमाघरों में टिकट बिक चुके है। एसएस राजामौली की इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्साह का अंजादा सिनेमाघर मालिकों को भी हो चुका है।

दर्शकों की इस उत्साह को मद्देनजर रखते हुए सिनेमाघर सतर्क हो गए है। सिनेमाघरों की स्क्रीन के आगे बड़े-बड़े अक्षरों में ‘खतरा’ लिख दिया गया है। फिल्म की स्क्रीन को दर्शकों के उत्साह से बचाने के लिए आंध्र प्रदेश के किसी सिनेमाघर में स्क्रीन के आगे कीलें लगवा दी गई हैं। तो कहीं तारों के लंबे जाल बिछवा दिए गए है।

एक ऐसा ही मामला आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से सामने आया है। यहां पर एक सिनेमाघर ने स्क्रीन के आगे कीलें लगवा दी है। और सामने बड़े अक्षरों में लिख दिया है- Danger. इस पर बात करते हुए एएनआई से थिएटर-इन-चार्ज ने कहा कि हमने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि लोग उत्साहित होकर पॉडियम पर न चढ़ जाएं। अगर दर्शक पॉडियम पर चढ़ गए तो इससे स्क्रीन का नुकसान हो सकता है।

एएनआई ने जिस थिएटर की बात की है वो अन्नापूर्णा कॉम्पलेक्स है। अन्नापूर्णा कॉम्पलेक्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिनमें आप स्क्रीन के आगे कीले बिछी हुईं देख सकते है। और एक बोर्ड पर बड़े अक्षरों में लिखा है- Danger. इन फोटो को शेयर करते हुए थिएटर वालों ने कैप्शन में लिखा है – आरआरआर फिल्म की तैयारी… फिल्म को एन्जॉय करें।

इसी तरह का एक मामला राज्य के ही श्रीकाकुलम से सामने आया था। यहां पर सूर्या सिनेमाघर के लोगों ने स्क्रीन के आगे लंबी-लंबी तारें लगवा दी है। ताकि दर्शक स्क्रीन के ज्यादा नजदीक न आ सकें। इसे लेकर सूर्या थिएटर के इंचार्ज का कहना है कि एक ही फिल्म में दो बड़े स्टार्स है। जिसके कारण पूरा सिनेमाघर खचाखच भरा रहेगा।

आपको बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ एक मल्टी-स्टारर फिल्म है। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट, नयनतारा, ओलिविया और अजय देवगन अहम भूमिका में नजर आने वाले है। आलिया भट्ट और अजय देवगन की यह पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म को देखने के लिए उनके फैंस भी काफी उत्साहित है। अब देखना होगा कि ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर क्या करिश्मा करके दिखा पाती है या नहीं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777