Rohit Yadav डोप टेस्ट में विफल, पदक छीना जायेगा

नयी दिल्ली। युवा भाला फेंक एथलीट Rohit Yadav से एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता हुआ रजत पदक छीना जा सकता हैl क्योंकि उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ के लिये पाजीटिव पाया गया। सोलह वर्ष के Rohit Yadav को अस्थायी निलंबन के अंतर्गत रखा गया हैl

उनका ‘ए’ नमूना ‘स्टैनोजोलोल’ के लिए पाजीटिव पाया गया। यादव ने 2016 विश्व स्कूल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘Rohit Yadav को स्टैनोजोलोल का पाजीटिव पाया गया हैl और उन्हें अस्थायी निलंबन के अंतर्गत रखा गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी सिर्फ उनका ‘ए’ नमूना ही टेस्ट किया गया हैl और एएफआई को 23 मई को टेस्ट के परिणाम मिले जो बैंकाक में एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का अंतिम दिन था। एएफआई को डोप नतीजे का पता नहीं था इसलिये उसे इसके लिये भेज दिया गया।

यह टूर्नामेंट के दौरान हुआ परीक्षण था, जो पिछले महीने हैदराबाद में राष्ट्रीय युवा चैम्पियनशिप के दौरान किया गया था। दूसरी एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप थाईलैंड के बैंकाक में 20 से 23 मई तक आयोजित हुई।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777