फ्लैश न्यूज

‘संसाधन कम थे, लेकिन परिवार साथ था…’ CM Yogi बोले- संयुक्त परिवार भारत की ताकत

लखनऊ। राजधानी में आयोजित प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सच्चिदानंद महाराज की जय का उद्घोष करते हुए गायत्री परिवार के सामाजिक योगदान और भारतीय परिवार व्यवस्था पर अपने विचार रखे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1926 में गायत्री परिवार की स्थापना हुई थी। गायत्री परिवार ने लोगों को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने आजादी के आंदोलन से जुड़े रहे पंडित श्रीराम शर्मा का भी उल्लेख किया।

‘विचार से चलने वाला संगठन लंबा चलता है’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो संगठन विचार से चलता है, वह लंबे समय तक चलता है। उन्होंने कहा कि पहले संसाधन कम हुआ करते थे, लेकिन परिवार साथ रहता था। संकट के समय परिवार के लोग एक-दूसरे के साथ खड़े होते थे।

संयुक्त परिवार की परंपरा भारत की पहचान

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में परिवार बिखर रहे हैं, जबकि भारत में संयुक्त परिवार की परंपरा रही है। उन्होंने परिवार के साथ और सहयोग को भारतीय सामाजिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण ताकत बताया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777