क्रिकेटफ्लैश न्यूज

RCB के लिए सुनील गावस्कर ने खिलाड़ी को बताया सरप्राइज पैकेज

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम ने टूर्नामेंट में जबर्दस्त शुरुआत की और सात में से पांच मैचों में जीत दर्ज की। आईपीएल को 29 मैचों के बाद ही बीच में स्थगित करना पड़ा।जब बायो बबल में कुछ खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। आईपीएल 2021 में आरसीबी के प्रदर्शन से पूर्व क्रिकेट सुनील गावस्कर भी काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने टीम के तमाम खिलाड़ियों की तारीफ की, लेकिन एक खिलाड़ी को टीम के लिए सरप्राइज पैकेज बताया।

स्पोर्ट्स स्टार के लिए अपने कॉलम में गावस्कर ने लिखा, ‘आरसीबी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।एबी डिविलियर्स ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की, देवदस्त पडीक्कल ने शानदार सेंचुरी ठोकी। ग्लेन मैक्सवेल टीम के लिए सरप्राइज पैकेज रहे। उन्होंने टीम के लिए वैसे ही बल्लेबाजी की, जैसी वह ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से करते हैं। मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से और निखरते जा रहे हैं। यह गेंदबाज अपना आखिरी ओवर भी ऐसे फेंकता है।जैसे पहला ओवर फेंक रहा हो।

आरसीबी सात मैचों में पांच जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में तीसरे पायदान पर है। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खाते में भी सात मैचों में पांच जीत है।लेकिन नेट रनरेट के आधार पर सीएसके दूसरे पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। जबकि सात मैचों में चार जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्वॉइंट टेबल में चौथे पायदान पर है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777