क्रिकेट

Ravichandran Ashwin के पांच विकेट से वेस्टइंडीज की पारी 150 रन पर सिमटी

रोसीयू – रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में गेंदबाजों के प्रभावशाली प्रदर्शन से भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बुधवार को चाय के विश्राम के बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 रन पर समेट दी। अश्विन ने 24.3 ओवर में 60 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्हें वामहस्त स्पिनर रविंद्र जडेजा का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 14 ओवर में 26 रन पर तीन विकेट लिये।

तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली है। अश्विन ने टेस्ट पारी में 33वीं बार पांच विकेट लिये और उन्होंने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्रिकेट (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय में मिला कर) में 700 विकेट पूरे किये।

वह अनिल कुंबले (956) और हरभजन सिंह (711) के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज है। अश्विन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 271 मैच और 351 पारी में 702 विकेट हो गये है जिसमें से उन्होंने 479 विकेट टेस्ट में चटकाये है।

वेस्टइंडीज के लिए पदार्पण कर रहे एलिक अथानेज ही भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। वह हालांकि अर्धशतक से चूक गये। वह 47 रन बनाकर अश्विन का पारी के चौथे शिकार बने।

अश्विन ने दिन के शुरुआती सत्र में ने तेगनारायण चंद्रपॉल (12) और कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (20) को आउट किया तो वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे शारदुल ठाकुर (15 रन पर एक विकेट) ने रेमोन रीफर (दो) को पदार्पण कर रहे विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराया।

जडेजा ने लंच के विश्राम से ठीक पहले जर्मेन ब्लैकवुड (14) को आउट किया। दूसरे सत्र के चौथे ओवर में जडेजा की आर्म गेंद को जोशुआ डासिल्वा (दो) कट करने की गलती कर बैठे और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए किशन के दस्तानों में चली गयी। अनुभवी जेसन होल्डर ने इसके बाद अथानेज का अच्छा साथ दिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777