राज्य

राकेश सचान-अखिलेश की मुलाकात पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- ‘भाजपा में आने के लिए हमसे मिले थे’

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया। कानपुर के बेनाझाबर स्थित टीएसएच में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘नमो सेवा, अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में पहुंचे मौर्य से जब सचान के सपा में जाने की अटकलों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए मिले थे।

मौर्य ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। राकेश सचान और अखिलेश यादव की तस्वीर सामने आने के बाद से ही दोनों की मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, सचान ने इससे पहले कहा था कि उनकी मुलाकात विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से तय कार्यक्रम के तहत हुई थी और अखिलेश यादव से उनकी कोई व्यक्तिगत या राजनीतिक मुलाकात नहीं हुई।

अखिलेश के पीडीए पर भी साधा निशाना

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए का अर्थ ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का पीडीए गुंडों, अपराधियों, माफिया और दंगाइयों को संरक्षण देने वाला मंच है।

मौर्य ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा फिर सरकार बनाएगी और सपा सत्ता में वापस नहीं लौट पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव के बाद सपा की स्थिति और कमजोर होगी।

SIR पर बोले- निष्पक्ष चुनाव के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी डिप्टी सीएम ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना जरूरी है। मौर्य ने भाजपा के SIR प्रक्रिया के समर्थन की बात कही और कांग्रेस पर इसे लेकर ‘ढोंग’ करने का आरोप लगाया।

सेवा संकल्प अभियान में पहुंचे थे कानपुर

उपमुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, राकेश सचान-अखिलेश यादव की मुलाकात और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777