खेल-खिलाड़ी

बारिश के बाद खेल शुरू होने की उम्मीद, राहुल-पडिक्कल क्रीज पर; दूसरे सेशन का इंतजार

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे अभ्यास मुकाबले के दूसरे दिन श्रीलंका इलेवन ने 8 विकेट पर 363 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पारी के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद देवदत्त पड़िक्कल और केएल राहुल ने पारी संभाल ली। लंच तक भारत ने 17 ओवर में 1 विकेट पर 67 रन बना लिए थे। देवदत्त पड़िक्कल 44 और केएल राहुल 23 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हो चुकी थी।

पहले ही ओवर में आउट हुए यशस्वी जायसवाल

श्रीलंका इलेवन की 363 रन की पारी घोषित होने के बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। श्रीलंका इलेवन की ओर से विश्वा फर्नांडो ने जायसवाल का विकेट हासिल किया। इसके बाद देवदत्त पड़िक्कल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के साथ पारी को संभाला। लंच तक दोनों बल्लेबाजों ने भारत को शुरुआती झटके से उबार लिया।

पड़िक्कल ने संभाली पारी, राहुल का भी मिला साथ

लंच के समय देवदत्त पड़िक्कल 44 रन और केएल राहुल 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों के बीच 66 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी थी। अभ्यास मैच में भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होंगे।

दर्शकों के लिए मुफ्त एंट्री का ऐलान

इस बीच श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान दर्शकों के लिए कुछ स्टैंड में मुफ्त प्रवेश देने का ऐलान किया है। गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गेट नंबर 4 से और कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से ग्रास एम्बैंकमेंट में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। SLC ने क्रिकेट प्रशंसकों, युवा खिलाड़ियों और परिवारों से इस सुविधा का लाभ उठाकर भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का आनंद लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777