बैंक का ये भी कहना है कि इस लेनदेन के आधार पर ऐसा लगता है कि दूसरे बैंकों ने भी विदेश में इन ग्राहकों को एडवांस दिए हैं यानी दूसरे बैंकों पर भी इसका असर पड़ सकता है। इसका असर अभी तक यह हुआ है कि बैंकिंग सेक्टर से जुड़े शेयरों में गिरावट चली आ रही है। वैसे भी शेयर का बाजार एक फर्जी बाजार है, जिसके माध्यम से देश की गरीब जनता को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगा जाता है।
उल्लेखनीय है कि पांच फरवरी को सीबीआई ने अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उनकी पत्नी, भाई और एक व्यापारिक भागीदार के खिलाफ वर्ष 2017 में पीएनबी के साथ 280.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
पीएनबी की शिकायत पर सीबीआई ने मोदी, उनके भाई निशाल, पत्नी एमी और मेहुल चिनूभाई चौकसी ने बैंक अधिकारियों के साथ साजिश में बैंक के साथ धोखाधड़ी करने और उसके गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है।
Back to top button