खबर

नगर निगम में बहेगी परिवर्तन की बयार–Priyanka

आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी Priyanka महेश्वरी जनसंपर्क के माध्यम से जन-जन तक पहुँचने के अपने प्रयास में आज पार्टी के पार्षद प्रत्याशी शिव बालक निगम के वार्ड इन्दिरा नगर नं 86 मे अरविन्दो पार्क, शिवा जी पार्क और विवेकानंद पार्क मे सुबह टहलने आए लोगों से मिलने के लिए गईं।  उसके बाद ग्राम टीका पुरवा सी-ब्लाक चौराहा, निकट हनुमान मंदिर से डोर टू डोर प्रचार किया। उसके बाद प्रत्याशी अंजू यादव के वार्ड आलम नगर नं 20 मे पहले एक सभा शनि-धाम मंदिर पीपल का पेड मर्दन खेडा थाना पारा में हुई जिसमें करीब 100 लोग शामिल हुए। उसके उपरांत स्वयंवर सिंह आटा चक्की से न्यू पारा तक डोर टू डोर प्रचार किया।

IMG-20171113-WA0108
IMG-20171113-WA0108

Priyanka माहेश्वरी ने कहा की जिस तरह से आम आदमी पार्टी को अपार जनसमर्थन मिल रहा है उससे मैं पूरी तरह आश्वस्त हूँ की इस बार जनता ने बीजेपी को लखनऊ नगर निगम से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। Priyanka ने कहा कि जनता जिस विश्वास के साथ 22 वर्षों से बीजेपी को नगर निगम सत्ता सौंप रही है। बीजेपी उस पर खरी नहीं उतरी है।

Priyanka ने कहा कि जनता अपने साथ हुए विश्वासघात का बदला लेने का पूरी तरह मन बना चुकी है।

महेद्र प्रताप सिंह
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी
9453603827

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777