मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की बेटी 2 साल की उम्र चलाने लगी फोन, खुद बनाया वीडियो

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा भारत में आज भी उतना ही चर्चा में रहती हैं जितना सालों पहले रहती थी। एक्ट्रेस विदेश में रहते हुए भी अपने भारतीय फैंस को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरप्राइज देती रहती हैं। अब एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने अपने  फैंस के साथ एक तस्वीर साझा की है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मेरी की कई वीडियो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी को फोन के फ्रंट कैमरे से खेलते और खुद को रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है। प्रियंका ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी गायक और अभिनेता, निक जोनास से शादी की थी। जनवरी 2022 में जोड़े को सरोगेसी से अपना पहला बच्चा मिला।

मालती ने बनाया वीडियो

‘ऐतराज’ फेम एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बच्ची की फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 90.6 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाली एक्‍ट्रेस ने अपनी बेटी की कई वीडियो शेयर की है। स्टोरीज में ‘मैरी कॉम’ अभिनेत्री ने छोटे वीडियो शेयर किए, जिसमें हम मालती को खुद को रिकॉर्ड करते हुए देख सकते हैं। वीडियो में उनका सिर और चेहरे की हल्की सी झलक दिखाई दे रही है। 4 फरवरी को निक ने एक सेल्फी शेयर की थी, जिसे मालती ने क्लिक किया था। फोटो में हम निक को काले रंग की हुडी पहने हुए देख सकते हैं। फोटो में मालती की आंखें दिख रही थीं।

वेब सीरीज में आईं नजर

बता दें, कभी पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरों को लेकर प्रियंका चर्चा में रहती हैं तो कभी बेटी मालती के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ‘सिटाडेल’ वेब सीरीज में नजर आईं, जहां उनके काम की खूब तारीफें हुईं। यह वेब सीरीज OTT पर खूब धमाल मचाई। जल्द ही प्रियंका जोया अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर सकती हैं। फिल्म इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा की डेट्स का मसला सामने आया था, जिसके बाद जोया अख्तर ने साफ किया था कि फिल्म बनेगी, लेकिन वो हीरोइनों की डेट्स का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में जल्द ही इसकी शूटिंग की तारीखें तय हो सकती हैं। प्रियंका की झोली में ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

judi bola

slot 10 ribu