मनोरंजन

पद्मश्री सम्मानित दिग्गज अभिनेता साधु मेहर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

हिंदी और ओडिया दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता और निर्देशक साधु मेहर का 84 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया।

मशहूर अभिनेता, निर्देशक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित साधु मेहर के निधन की खबर सुन फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी जबरदस्त झटका लगा है।

फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी मेहर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिग्गज अभिनेता साधु मेहर के निधन पर दुख जताया है।

साधु मेहर का निधन

साधु मेहर के निधन की खबर ने सभी को चौका दिया है। ओडिशा के बौध जिले के मनामुंडा के मूल निवासी मेहर ने उड़िया सिनेमा में काम करने से पहले 1969 में ‘भुवन शोम’, ‘अंकुर’ और ‘मृगया’ जैसी हिंदी फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था।

पांच साल बाद 1974 में अभिनेता को श्याम बेनेगल की हिंदी फिल्म ‘अंकुर’ में अपने लीड रोल के लिए सम्मानित किया गया था। मेहर को ’27डाउन’ (1974), ‘मंथन’ (1976) और ‘इंकार’ (1977) जैसी अन्य हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए भी जाना जाता था।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘श्री साधु मेहर जी का निधन फिल्म जगत और हमारी सांस्कृतिक विरासत के लिए एक गहरी क्षति है। हिंदी और उड़िया सिनेमा दोनों दिग्गज अभिनेता को उनके सिनेमाई समर्पण के लिए हमेशा याद रखेगा।

इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करने वाले उनके परिवार, सहकर्मियों और कई प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी याद में हम उनके द्वारा छोड़ी गई समृद्ध कलात्मक विरासत का सम्मान करते हैं। शांति।’

पद्मश्री सम्मानित दिग्गज अभिनेता साधु मेहर

साधु मेहर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले ओडिशा के पहले व्यक्ति बने। ‘अंकुर’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

मनोरंजन के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए उन्हें 2017 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें 2011 में ओडिशा सरकार द्वारा जयदेव सम्मान से सम्मानित किया गया था।

मेहर ने कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया, जिनमें बुद्धदेव दासगुप्ता, संदीप रे और उत्पलेंदु चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित फिल्में शामिल हैं। 1989 में सब्यसाची महापात्रा की संबलपुरी भाषा की फिल्म ‘भूखा’ में मेहर के किरदार को खूब सराहा गया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/

slot 10 ribu

slot gacor

https://ceriabetgacor.com/