विश्‍व

राष्ट्रपति पेजेशकियान आ रहे भारत, US सैनिकों को पीटने के बाद अब ईरान ने लिया चौंकाने वाला फैसला

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली का दौरा करेंगे। पेज़ेश्कियान का इस शिखर सम्मेलन में शामिल होना तय है, जो सितंबर में देश की राजधानी में आयोजित होगा। यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत 2026 में अपनी अध्यक्षता में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है। यह शिखर सम्मेलन भारत की थीम “मज़बूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी के लिए निर्माण” के तहत आयोजित किया जाएगा। भारत ने 2026 की शुरुआत में ब्राज़ील से ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली थी। ईरान ने संकेत दिया है कि वह वेस्ट एशिया में तनाव कम करने की कोशिशों में भारत को एक संभावित साझेदार के तौर पर देखता है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि नई दिल्ली मौजूदा संकट को कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777