लाइफस्टाइल

घर पर तैयार करें बाजार से सस्ता और शुद्ध गुलाबजल, यहां जानें तरीका

गुलाबजल हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है ये आप सभी ने सुना होगा। ये स्किन की खूबसूरती बढ़ाने और उसे हेल्दी रखने के लिए काफी कारगर माना जाता है।

वहीं आपके स्किन पोर्स को टाइट करने के लिए भी ये एक बेस्ट टोनर की तरह काम करता है, लेकिन अक्सर बाजार में मिलने वाले गुलाब जल की शुद्धता पर हमें यकीन करना मुश्किल होता है।

वहीं, ब्यूटी प्रोडक्ट्स में ये काफी महंगा भी मिलता है। ऐसे में आज हम आपको घर पर मिनटों में गुलाब जल बनाने का तरीका बताएंगे तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाना है।

घर पर गुलाब जल बनाने का तरीका
– सबसे पहले गुलाब के 500 ग्राम फ्रेश फूल लें और इसकी पत्तियों को तोड़कर अलग कर लें।
– इसके बाद एक बर्तन में 1 लीटर पानी उबलने के लिए रख दें और इसमें गुलाब की सभी पत्तियां भी डाल दें।
– अब इसे ढक कर बॉयल होने दें, आप देखेंगे कि गुलाब की पत्तियां रंग छोड़ने लगी हैं और पानी हल्का गुलाबी होने लगा है।
– जब पानी का रंग बदल जाए और यह एक लीटर से आधा लीटर रह जाए, तो गैस का फ्लेम ऑफ कर दें।
– अब इसे किसी सूती कपड़े की मदद से छानकर एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें। तो लीजिए तैयार है आपका होम मेड गुलाब जल, जो बाजार में मिलने वाले गुलाब जल से काफी शुद्ध है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777