साइबर संवाद

रायबरेली में एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, 23 अक्टूबर को मतदान; मतदाताओं को मिलेगी ये सुविधा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों की रवानगी की प्रक्रिया देखी और अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

मतदान के लिए पात्र कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतदान से संबंधित अन्य प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएं। मतदान प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया। मतदान के लिए पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।

मतदाता सूची में छोटी गलती पर भी नहीं छिनेगा वोट का अधिकार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम या अन्य विवरण में मामूली लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटि होने पर मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित करने और सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम और जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777