उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

अयोध्या में भव्य ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी: हनुमानगढ़ी में दर्शन नहीं करेंगे पीएम मोदी, कार्यक्रम में हुए कुछ बदलाव

अयोध्याः अयोध्या की रामनगरी इस समय दिव्य प्रकाश और पुष्पों की सुगंध से सराबोर है। 25 नवंबर को होने वाले राम मंदिर के ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं, जिनमें सबसे अहम यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए नहीं जाएंगे।

हनुमानगढ़ी के महंत रमेश दास ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के हनुमानगढ़ी आने का कोई कार्यक्रम अब नहीं है, जबकि पहले यह योजना थी। इसके अलावा मेहमानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राम मंदिर परिसर में बैठने के ब्लॉक 15 से बढ़ाकर 19 कर दिए गए हैं। हर ब्लॉक में कुर्सियां लगाई जा रही हैं और सभी अतिथियों को विशेष प्रवेशिका दी जा रही है, जिसमें क्यूआर कोड स्कैन कर पहचान के बाद ही मंदिर परिसर में प्रवेश मिलेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777