आने वाले दिनों में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक-चार राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि मोदी जी के नेतृत्व में इन चारों राज्यों में भी निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता कटिबद्ध हैं, संकल्पवान हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोक सभा चुनाव में उतरेगी तो देश भर में एक बार फिर से हमें जनसमर्थन प्राप्त होगा। इसमें कोई संशय नहीं है। साथ ही प्रधानमंत्री जी ने देश के युवाओं के सामने 2022 तक न्यू इंडिया का जो लक्ष्य रखा है, इसे भी हम प्राप्त करने में सफल होंगे।
मुझे विश्वास है कि देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देती रहेगी। और हम जनता के इस आशीर्वाद को विकास में तब्दील कर देश को आगे बढ़ाने एवं न्यू इंडिया की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास करते रहेंगे।
Back to top button