उत्तर प्रदेशविश्‍व

भारत-सिंगापुर के बीच कई समझौतों पर लगी मुहर, बोले पीएम मोदी- आतंकवाद के संबंध में हमारी चिंताएं एक जैसी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और सिंगापुर के बीच साझेदारी को परस्पर हितों, शांति, प्रगति और समृद्धि के साझा दृष्टिकोण से प्रेरित बताते हुए इसे विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए एक व्यापक रोड मैप तैयार किया है। दोनों देशों ने परस्पर सहयोग को पारंपरिक क्षेत्र से आगे जाकर कई अन्य क्षेत्रों तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

मोदी ने भारत यात्रा पर आए सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग के साथ वार्ता के बाद संयुक्त वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री वांग की यात्रा और भी विशेष है, क्योंकि इस वर्ष हम अपने संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उनकी सिंगापुर यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777